अनुसन्धान (research) क्या है ? परिभाषा (definition),प्रकार
अनुसन्धान
परिभाषा- "अनुसन्धान वह क्रम बद्ध वैज्ञानिक प्रक्रिया है जिसमे वैज्ञानिक उपकरणों के प्रयोग के द्वारा वर्तमान
ज्ञान का परिमार्जन, विकास या किसी नए तथ्य कि खोज द्वारा ज्ञान कोष में वृद्धि की जाती है
एल. वी. रेड मेन के अनुसार ,"अनुसन्धान नवीन ज्ञान प्राप्त करने के लिए एक व्यवस्थित प्रयास है "
एम.एम. ट्रेवर्स के अनुसार," शैक्षिक अनुसन्धान वह प्रक्रिया है ,जो शैक्षिक परिस्थितियों में एक व्यव्हार संबंधी
विज्ञान के विकास की ओर अग्रसर होती है "
उपरोक्त परिभाषाओं से अनुसन्धान की प्रकृति स्पष्ट हो जाती है , अनुसन्धान का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक विधियों के द्वारा विशिष्ट समस्याओं का समाधान प्राप्त करना है I इन उत्तरों की प्राप्ति के लिए विशेष विधियों का विकास किया जाता है जिनसे इस बात की सम्भावना अधिक बढ़ जाती है कि प्राप्त जानकारी न केवल पूछे गए प्रश्नों से संबंधित है अपितु यह विश्वसनीय भी है
अनुसन्धान के प्रकार -
किसी भी समस्या के समाधान या प्रश्न के जवाब को जानने के दो मुख्य कारण होते हैं
1) बौद्धिक
2) व्यावहारिक
बौद्धिक कारण का सम्बन्ध मनुष्य की जिज्ञासा कि प्रवृत्ति तथा ज्ञानार्जन से प्राप्त संतुष्टि कि भावना से है
व्यावहारिक कारण का संबंध मनुष्य कि उस इच्छा से है जिसके द्वारा वह ज्ञान प्राप्त करके अन्य कार्यों को अधिक कुशलता पूर्वक कर सके
उपर्युक्त दोनों कारणों के आधार पर समस्त अनुसंधानों को दो वर्गों में विभक्त किया जाता है:
1) मूलभूत अनुसन्धान
2) व्यवहृत अनुसन्धान
नेशनल साइंस फाउन्देशन ने अनुसन्धान का वर्गीकरण निम्न प्रकार किया है-
1) मूलभूत अनुसन्धान
2) व्यवहृत अनुसन्धान
3) प्रयोगात्मक अनुसन्धान
Comments
Post a Comment